बिहार
सूद का पैसा नहीं देने पर युवक की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 9/6/2017 3:16:03 PM आरा, (हि.स.)। बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना के जमुआ बथान टोला में सूद का पैसा नहीं देने पर दबंगों ने एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी। इसके विरोध में शुक्रवार को लोगों ने शव के साथ बिहिया के पास के सड़क को जाम कर दिया।
युवक राज मिस्त्री का काम करता था। उसने किसी से कर्ज लिया था। जिसका सूद का पैसा उस देना पड़ता था। सूद का पैसा नहीं देने पर ही युवक की दंबगों ने हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस जामस्थल पर पहुंची और जामकर्ता को समझा-बुझाकर जाम हटवाया नाराज लोगों आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।