बिहार
बिहार कांग्रेस ने किया राहुल पर पुलिस कार्रवाई का विरोध
By Deshwani | Publish Date: 8/6/2017 4:22:51 PMपटना, (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में मारे गए किसानों के परिवारवालों से मिलने जाने के दौरान उनपर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया है | पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक डॉ. हरखू झा ने कहा कि मध्यप्रदेश के देवास एवं मंदसौर में पुलिस फायरिंग में मारे गये किसानों के प्रति पार्टी संवेदना व्यक्त करती है।
डॉ. झा ने कहा है कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां की 80 प्रतिशत अर्थव्यवस्था कृषि पर ही निर्भर है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि वे किसानों के प्रतिनिधियों से सीधे वार्ता कर उनकी समस्या का निदान अतिशीघ्र करे।