बिहार
घोड़ासहन स्टेशन से आर्म्स के साथ दो दबोचे गए
By Deshwani | Publish Date: 7/6/2017 8:03:55 PMघोड़ासहन। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
एएसपी अभियान के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस द्वारा बुधवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि रेलवे स्टेशन से हथियार के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनसे पूछ-ताछ की जा रही है। वहीं उनकी बाईक भी जब्त कर ली गई है। गिरफ्तार का नाम दरपा थाना क्षेत्र का टुनटुन आलम व सद्दाम हुसैन बताया जा रहा है। पुलिस दोनों का आपराधिक इतिहास खंगालने में जुट गई है। आशंका है कि दोनों िकसी बड़े गैंग से जुड़े हुए हैं।