ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
गांधी की राह चला होता देश तो नहीं होता राजनीति का अपराधीकरण: डा.अरुण
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 8:33:41 PM
गांधी की राह चला होता देश तो नहीं होता राजनीति का अपराधीकरण: डा.अरुण

- चंपारण सत्याग्रह और गांधी पुस्तक का विमोचन


मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


यह एक अनूठा आयोजन था। चंपारण सत्याग्रह के सौ साल प गांधी, गांव और गरीब: दशा व दिशा विषय पर विमर्श के लिए मंगलवार को गांधी संग्रहालय में मौजूद थे बुजुर्ग से लेकर छात्र नौजवान तक। मौका था रालोसपा के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष व ढाका विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रामपुकार सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का। इसका आगाज प्रख्यात गांधीवादी िवचार व रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद प्रो.अरुण कुमार व पूर्व मंत्री ब्रजकिशोर सिंह, विधायक ललन पासवान ने किया। संगोष्ठी का विषय प्रवेश पत्रकार जियालाल प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो.अरुण ने कहा कि अगर गांधीजी की बात को मानकर लोग चले होते तो आज भारत एक आदर्श राष्ट्र बनता। मौजूदा राजनीित में अपराधीकरण व जातिवाद नहीं होता। िजस अहिंसा के सहारे गांधी ने आजादी िदलाई आज उसी राह पर छात्र व युवाओं को चलना होगा। तभी गांधी का ग्राम स्वराज्य कायम होगा। वहीं पूर्व मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गांधीवाद से ही ग्राम स्वराज आएगा व देश से गरीबी मिटेगी। मौके पर चंपारण सत्याग्रह और गांधी पुस्तक का िवमोचन किया गया। मौके पर राय सुंदर देव शर्मा, जेएनयू के प्राध्यापक सीताराम सिंह, अधिवक्ता रामदेव वर्मा, बागेश्वरी सिंह, अशोक कुमार वर्मा, शशि कुमार सिंह, विनोद चौधरी, गोलू गुप्ता, अभिमन्यु यादव, प्रेमलता, ित्रवेणी चंद्र राय, डा सच्चिदानंद कुशवाहा, मुकुल चंद्रभूषण, संजय सत्यार्थी, मेघना मिश्रा मौजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS