बिहार
मुंगेर में मां दरिंदों से लगाती रही गुहार, मगर चारों ने बेटी की लूट ली अस्मत
By Deshwani | Publish Date: 5/6/2017 6:16:17 PMमुंगेर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मुंगेर जिले के मुफस्सिल थाना इलाके में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई। पुलिस सुरक्षा की पोल खुल गई। एक मां लगातार गुहार लगाती रही, मगर दरिंदों ने उसकी बेटी की अस्मत को तार-तार कर दिया। गांव के दबंगों ने मां को रस्सी से बांधकर उसकी आंखों के सामने बेटी से गैंगरेप किया। पीड़िता के अनुसार, शनिवार की रात गांव के ही चार लोग घर में जबरन घुस आए और मां को पिस्टल की नोंक पर बंधक बना लिया और उसका हाथ-पैर रस्सी से बांध दिया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से मां की आंखों के सामने ही उससे दुष्कर्म किया और फिर फरार हो गए। मां अपनी बेटी की इज्जत लुटता देखती रही, चिल्लाती रही, दरिंदों से अपनी बेटी को बचाने का प्रयास करती रही लेकिन उन्हें दया नहीं आई। चारों दरिंदों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में पीड़िता ने गांव के ही चार लोगों को नामजद किया है। फिलहाल, पीड़िता के बयान पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।