बिहार
मिला अधिकार तो वार्ड सदस्यों ने निकाली बाइक रैली
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2017 6:28:49 PM घोड़ासहन। राजू सिंह
वार्ड सदस्य पंच संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुरेश यादव की अध्यक्षता में स्थानीय भगवानलाल चौक पर एक सभा का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सैकड़ों सदस्यों ने मोटरसाईकिल जुलूस निकालकर प्रदेश अध्यक्ष उदय जायसवाल का अभिनंदन किया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वार्ड सदस्यों को दिए गए अधिकार पर खुशी का इजहार किया। सभा को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा कैबिनेट से पंचायती राज अधिनियम 2006 में संशोधन कर वार्ड कार्यान्वयन एवं प्रबंधन समिति के माध्यम से अधिकार दिया गया है। वार्ड सदस्य एवं उप-मुखिया को पंचायत विकास के लिए गठित कई समितियों में पदेन अध्यक्ष बनाया गया है। इस घोषणा के बाद बिहार के सभी जिला मुख्यालयों में पांच जून को अधिकार रैली निकालकर जिला पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। मौके पर जिला सचिव चंदन भूशण प्रसाद, अन्होती साह, रामप्रवेश यादव, हजारी साह, रमेश पासवान, उमाशंकर ठाकुर, शेखर कुमार, उपेन्द्र पासवान उपस्थित थे।