बिहार
सरयू नदी में डूबने से दो की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/6/2017 12:40:50 PM पटना, (हि.स.)। बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में रविवार को सरयु नदी में दो बच्चे डूब गए तथा एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दौलतगंज जामटोला के कुछ बच्चे सरयु नदी में स्नान कर रहे थे। स्नान करने के क्रम में तीन बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे दो की डूबने से मौत हो गई। जबकि एक बच्चे को ग्रामीणों ने बचा लिया, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान ऋषि कुमार (8) और रोहित कुमार के (13) के रूप में की गई है।