बिहार
सीएम ने की कैबिनेट की बैठक, नहीं पहुंचे तेजस्वी-तेजप्रताप, गरमाई राजनीति
By Deshwani | Publish Date: 2/6/2017 6:32:08 PMपटना। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बिहार में सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक हुई। चौंकाने वाली बात यह रही कि इस बैठक में महागठबंधन के दोनों घटक दल राजद और कांग्रेस के प्रमुख नेता नहीं पहुंचे। इस घटना के बाद एक बार फिर से महागठबंधन में खटास की बात कही जाने लगी है।
कैबिनेट की बैठक में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के पुत्र व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी भी नहीं पहुंचे।इस अहम बैठक में इन नेताओं के नहीं पहुंचने के बाद कई तरह की बातें होने लगी है।
बताया जा रहा है कि शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी की बेटी की तबीयत खराब थी और वे सुबह दिल्ली गये हैं। लेकिन लालू यादव के दोनों पुत्र पटना में रहते हुए नहीं पहुंचे।
इस मामले पर बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि कैबिनेट की बैठक में नहीं जाने वाले दोनों मंत्रियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बर्खास्त करना चहिये। तेजस्वी उप मुख्यमंत्री के साथ 3 विभागों के मंत्री हैं, जबकि तेजप्रताप भी दो-दो महत्वपूर्ण विभाग संभाल रहे हैं। इससे साफ है कि लालू कुनबा बिहार की जनता के प्रति लापरवाह है।