ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
लीची बचाने को लगाया बिजली का करंट, बच्चे की मौत, मोतिहारी में आगजनी व बवाल
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 9:00:50 PM
लीची बचाने को लगाया बिजली का करंट, बच्चे की मौत, मोतिहारी में आगजनी व बवाल

आक्रोशित लोगों ने कचहरी बलुआ चौक पर घंटो काटा बवाल। फोटो - विजय कुमार सिंह।

किशोर की मौत से आक्रोिशत लोगों ने राजाबाजार मुख्य पथ को किया जाम, आगजनी, तोड़फोड़
-लीची के पेड़ में दौड़ रहा था करंट, किशोर ने छुआ और हो गई मौत
मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नगर थाना क्षेत्र के राजाबाजार मुहल्ले में गुरुवार को करंट प्रवाहित लीची के पेड़ के संपर्क में आकर एक किशोर की तत्काल मौत हो गई। मृतक इसी मुहल्ले का आर्यन कुमार बताया जाता है। इससे आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप सड़क को जाम कर घंटाें बवाल काटा। टायर जला आगजनी की। इस प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल थीं। वे न्याय की मांग कर रहे थे।
 
जाम के कारण इस अतिव्यस्त सड़क पर दोनों ओर वाहनों का आवागमन अवरूद्ध हो गया, लोग बाद में रास्ता बदल गंतव्य की ओर जाते दिखे। वहीं दर्जनों की संख्या में लोग आरोपी नाजिर प्रमोद कुमार के घर में घुस तोड़फोड़ की। लोगों को आक्रोश देख घर के सभी सदस्य पीछे के रास्ते फरार हो गए।
 
 
 
बाद में डीएसपी पंकज रावत ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इधर स्थिति की गंभीरता को देख पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को संभालने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार नाजिर प्रमोद कुमार के सरकारी क्वार्टर में लीची का पेड़ है, इसके फल को चोरी से बचाने के िलए पेड़ में रात मंे नंगे तार के सहारे करंट प्रवाहित किया जाता था। गुरुवार की सुबह आर्यन उस पेड़ के समीप आया और स्पर्शाघात से झुलसकर उसकी मौत हो गई। उसके पिता कुलदीप व मां बसंती देवी ने इसके िलए नाजिर को जिम्मेवार ठहराया है। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS