ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
केरल गौ हत्या मामले में भोजपुर में गरमाई राजनीति
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 2:39:07 PM
केरल गौ हत्या मामले में भोजपुर में गरमाई राजनीति

आरा (भोजपुर), (हि.स.)। केरल में यूथ कांग्रेस के नेताओं द्वारा खुल्लेआम गौ हत्या कर सार्वजनिक स्थानों पर टांगे जाने की भोजपुर के राजनैतिक गलियारों में तीव्र प्रतिक्रिया आ रही है। केरल की इस घटना ने आम आदमी की धार्मिक भावना को झकझोर कर रख दिया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का शहर के प्रमुख चौक पर पुतला जलाया। वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी घटना के लिए जिम्मेदार नेताओं पर कार्रवाई की मांग कांग्रेस आलाकमान से की है। केरल मुद्दे पर जिले की राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता संजीव कुमार सिंह और राजेंद्र तिवारी ने केरल कांड के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग प्रधानमंत्री से की है। वहीं कांग्रेस नेता अभिषेक द्विवेदी ने केरल यूथ कांग्रेस पर कार्रवाई नहीं होने पर पार्टी छोड़ देने की धमकी दे दी है। उन्होंने सोशल साइट फेसबुक पर ऐसी धमकी दी है।
भाजपा की पूर्व विधायक आशा देवी ने कहा कि गाय हमारी माता है, गाय आस्था है और गाय हमारी संस्कृति है। इसे जो मारेगा वह खुद मिट जाएगा। गाय को देश की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत बताते हुए आरएसएस नेता राजेश कुमार ने कहा कि हम अंतिम सांस तक गौ माता की रक्षा करने को संकल्पित हैं। फिलहाल केरल की घटना को लेकर भोजपुर और आरा में राजनिती ने नया मोड़ ले लिया है। इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS