ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
जंतर-मंतर पर गूंजेगा मोतिहारी चीनी मिल मजदूरों का दर्द
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 7:36:07 PM
जंतर-मंतर पर गूंजेगा मोतिहारी चीनी मिल मजदूरों का दर्द

सत्याग्रहियों का स्वागत करते मधुबन युवा कल्याण मोर्चा के सदस्य

- प्रशासनिक विरोध के बावजूद सत्याग्रहियों का पहला जत्था दिल्ली रवाना
- मधुबन युवा कल्याण मोर्चा ने की पहल, सत्याग्रियों का माला पहना किया स्वागत


मोतिहारी। देशवाणी न्यूज नेटवर्क


बिहार सरकार ने भले ही मोतिहारी चीनी मिल के मजदूरों के दर्द को अनसुनी कर दी हो, मगर इन्होंने हार नहीं मानी है। अपना दर्द दिल्ली तक पहुंचाने की जुगत में चीनी मिल सत्याग्रियों का जत्था मंगलवार को दिल्ली के िलए रवाना हुआ। यहां जंतर-मंतर पर 1 से 10 जून तक सत्याग्रह किया जाएगा। मधुबन युवा कल्याण मोर्चा द्वारा मंगलवार को मजदूरों के हक में आत्मदाह करने वाले नरेश श्रीवास्तव की विधवा सहित सैकड़ों लोगों को माला पहना कर स्वागत किया गया। हालांकि इस पहले जत्थे को पुलिस प्रशासन द्वारा जाने से रोकने का प्रयास किया गया था, मगर मधुबन युवा कल्याण मोर्चा के अथक प्रयास से सत्याग्रहियों को दिल्ली जाने में सहूलियत हुई। माेर्चा के संस्थापक सह संचालक राणा रणजीत ने कहा कि बिहार सरकार मजदूरों की सुधि लेने की बजाय शांतिपूर्ण ढंग से अपने हक की लड़ाई लड़ने वाले मजदूरों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। दूसरा जत्था भी शीघ्र दिल्ली रवाना होगा। िदल्ली सत्याग्रह सभा में प्रसिद्ध गांधीवादी रामजी सिंह, स्वामी अग्निवेश, पीके सिद्धार्थ, मेधा पाटकर, जल पुरुष राजेन्द्र सिंह सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होकर मजदूरों के हक की आवाज को बुलंद करेंगे। इसके िलए सभी राजनीितक दलों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से मिलकर अपनी बात रखी जाएगी। इसमें मधुबन युवा मोर्चा की भी अहम भूमिका रहेगी। मौके पर संजय सत्यार्थी, डा.अभिनव, आयुष, राेहित, िप्रंस, सूरज, वीरेन्द्र सिंह, गुड‍डू सिंह, अरविंद समेत सैकड़ों कार्यकर्ता माैजूद थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS