ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
सक्रीय हुआ ह्यूमन राइट्स डिफेंडर
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2024 11:07:22 PM
सक्रीय हुआ ह्यूमन राइट्स डिफेंडर

पटना जितेन्द्र कुमार सिन्हा। सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित ह्यूमन राइट्स डिफेंडर पूरे बिहार में फरवरी महीने से पूरी तरह सक्रीय हो गया है। यह संस्थान Indian Trust Act 1882 के तरह निबंधित है और 

संकल्पों के साथ आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। संगठन का मुख्य कार्यालय पटना जिला के कंकड़बाग कॉलोनी स्थित ए/2, सेक्टर- डी में अवस्थित है।संगठन का संकल्प है कि एक बार नहीं सौ बार नहीं हर बार न्याय दिलायेंगे जहाँ हुआ अन्याय न्याय दरबार वहीं लगायेंगे। 
 
 
 
 
 
ह्यूमन राइट्स डिफेंडर के कार्य करने का मुख्य उददेश्य है अपराध एवं अपराधियों से समाज को मुक्त कराना।नागरिकों को कानूनी अधिकार एवं उचित न्याय दिलाना। पुलिस का भय आम जनता के मन से निकाल कर सही तालमेल व सूझ-बूझ कायम करना गरीब एवम असहाय लोगों की मदद करना। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाना। पर्यावरण प्रदूषण को रोकना। खाद्य पदार्थों के मिलावटखोरों पर अंकुश लगाना। समाज में व्याप्त रिश्वतखोरी को रोकना।
 
 
 
 
 
ह्यूमन राइट्स डिफेंडर अपने संगठन के माध्यम से लोगों के बीच उनके अधिकारों के बारे में उन्हें जागरूक करने का काम कर रही है। सरकारी योजनाओं को आम आदमी तक पहुँचाने, समाज में व्याप्त श्रमिक शोषण को रोकने, दहेज प्रथा पर अंकुश लगे इसके लिए लोगों को जागरूक करने, न्याय के लिए पीड़ितों की एफ. आई.आर. दर्ज करवाने में सहायता करने, यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों प्रेरित करने, राष्ट्रहित एवं जनहित और भ्रष्ट लोगों का पर्दाफाश करने के लिए समय- समय पर आर.टी.आई. का उपयोग भी कर रही है।
 
ह्यूमन राइट्स डिफेंडर बिहार के सभी जिलों, अनुमंडलों में पदाधिकारियों का मनोनयन भी कर रहा है और सदस्यों को तेजी से संगठन के साथ जोड़ते हुए अपने संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS