बिहार
रक्सौल: पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पांच वारंटी को किया गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 27/2/2024 10:40:16 PMरक्सौल। अनिल कुमार। पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर पूर्व के कांड के पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया।
इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के सिसवा गांव में छापेमारी कर वारंटी गोपाल राय के पुत्र मुन्ना राय तथा सहदेवा गांव निवासी करमुल्लाह हवारी के पुत्र गुजाब हवारी, अशोक पटेल के पुत्र विनय पटेल, कंछा पटेल के पुत्र अशोक पटेल, अशोक पटेल के पुत्र मधु पटेल, को गिरफ्तार कर मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।