बिहार
मीरा कुमार का 7 जुलाई को आरा प्रवास
By Deshwani | Publish Date: 29/6/2017 5:59:13 PMआरा (भोजपुर), (हि.स)। आगामी सात जुलाई को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार बिहार के भोजपुर जिला के आरा शहर में आएंगी। आरा में स्थित गांव चंदवा में आयोजित बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि समारोह में भाग लेंगी।
मीरा कुमार सायं चार बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लेंगी। वह गांव चंदवा में करीब तीन घंटे रहेंगी। भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. जगजीवन राम के समाधि स्थल पर आयोजित पुण्यतिथि समारोह कार्यक्रम में प्रतिवर्ष कुमार शामिल होती हैं। समारोह में प्रतिवर्ष हजारों लोग भाग लेते हैं।