भागलपुर
मॉर्निग वॉक के दौरान जज पर अपराधियों ने किया जानलेवा हमला
By Deshwani | Publish Date: 20/2/2018 3:35:26 PMभागलपुर । बिहार में अपराधियों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। सुबह भागलपुर के नवगछिया व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम-द्वितीय संतोष कुमार पर कोर्ट कैम्प्स में मॉर्निंग वॉक के दौरान स्कॉर्पियो सवार चार हमलावरों ने गोलीबारी कर सनसनी फैला दी। संतोष कुमार ने जवाबी फायरिंग कर अपनी जान बचाई। घटना के वक्त उनका परिवार भी सुबह की सैर कर रहा था। इस घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने कोर्ट में कार्य बहिष्कार कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक एसीजेएम-द्वितीय संतोष कुमार सुबह भी एनएच 31 किनारे कोर्ट कैम्पस में मॉर्निंग वॉक कर रहे थे। थोड़ी दूर पर उनकी पत्नी और बच्चे भी थे। तभी उनके पीछे सफेद रंग की एक स्कार्पियो आकर रुकी। स्कार्पियो से चार की संख्या में हथियार से लैस हमलावर उतरे। संदेह होने पर संतोष कुमार पीछे मुड़े। उनके पीछे मुड़ते ही हमलावरों ने गोलीबारी शुर कर दी। खुद को बचाते हुए संतोष कुमार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग करते हुए एक हमलावर को दबोच लिया। हालांकि, बाकी तीन हमलावरों को दबोचने के चक्कर में पहला हमलावर भी हाथ छुड़ाकर अपने बाकी साथियों के साथ भाग निकला। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
सूचना बाद भी घटनास्थल पर एसपी पंकज सिन्हा और एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन के नहीं पहुंचने से अधिवक्ताओं में काफी रोष है। अधिवक्ताओं ने घटना के विरोध में कार्य बहिस्कार कर दिया है। घटना से बाद से सबजज का पूरा परिवार डरा-सहमा है।