ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
भागलपुर
पिकअप वेन और ओटो की टक्कर, नौ कांवरिया घायल
By Deshwani | Publish Date: 20/8/2017 12:32:08 PM
पिकअप वेन और ओटो की टक्कर, नौ कांवरिया घायल

भागलपुर, (हि.स.) । नाथनगर थाना क्षेत्र के भवनाथपुर के समीप पिकअप वेन और ओटो की टक्कर में ऑटो पर सवार 9 कांवरिया घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल कांवरियों को इलाज हेतु मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल कांवरिया सहरसा जिले के सरौनी, परसैन और लखनी गांव के रहने वाले हैं और सभी आपस में रिश्तेदार हैं। इस घटना में कांवरिया सनोज यादव, शम्भू यादव, प्रेम यादव, शांति देवी, रेणू देवी, विनोद यादव, राजेश यादव, राजेन्द्र यादव, अशोक यादव घायल हुए हैं। घायल कांवरियों ने बताया की सभी कांवरिया एक ऑटो से सवार होकर सुलतानगंज जल भरने जा रहे थे। रास्ते में नाथनगर के चम्पा पूल पर जाम लगी हुई थी। जाम से पार करने के बाद चम्पापूल से 3 किलोमीटर दूर भवनाथपुर के पास पीछे से तेज गति से आ रही एक पीकअप गाड़ी ने उसकी ऑटो में धक्का मार दिया, जिसमें ओटो में सवार 9 कांवरिया घायल हो गए। घायलों में सात की स्थिति गम्भीर बतायी जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नाथनगर पुलिस ने ऑटो और पिकअप को जब्त कर लिया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS