बिहार
विवाद में कलियुगी पिता ने दो पुत्रों को भूना, एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/6/2017 9:14:28 PMभागलपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
घरेलू विवाद ने एक कलियुगी पिता ने अपने ही दो पुत्रों को गोलियों से भून डाला, जिसमें बड़े बेटे की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। पिता महेशी पंचायत का पूर्व मुखिया है । भागलपुर जिले के सुल्तानगंज के पैन गांव में मंगलवार को महेशी पंचायत के पूर्व मुखिया रविंद्र यादव ने अपने दो बेटों की गोली मार दी। गोली लगते ही बेटे मुकेश यादव की मौत हो गई। जबकि एक बेटा छोटू गंभीर रूप से घायल है। मृतक मुकेश परिवार में शांति बनाए रखने का प्रयास करता था। यही कारण था कि जमीन का कोई भी लाभ ये नहीं लेता था। अपनी नौकरी से अपना परिवार चलाता था। मां- पिता का विशेष ख्याल रखता था। घटना की रात भी वो लखीसराय से अपने एक मित्र के साथ घर लौटा था। अपने उस दोस्त के साथ बाहर चौकी पर सोया हुआ था। सोये हुए अवस्था में ही क्रूर पिता ने पुत्र मुकेश के मुंह में गोली मार दी। उसे छुड़ाने आए छोटा भाई छोटू पर भी गोली चला दी जो उसके हाथ में लगी।
मुकेश को पांच संतान है। वो मध्य विद्यालय तिलकपुर में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। हत्यारा पिता एवं उनके बड़े पुत्र के बीच इस बात को लेकर झगड़ा हो रहा था कि गाय और बकरी को बेचो, जिसका वो विरोध कर रहे थे। मां बेटे का पक्ष लेती थी। इस बात पर वो सभी पुत्र को मार देने का धमकी भी देता था। पूर्व मुखिया का अपराधिक रिकार्ड रहा है। वो कई संगीन मामले में जेल जा चुका है।