ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
भागलपुर
प्रेमिका ने की बेवफाई तो जान पर बन आई, प्रेमी ने गोली मारने का किया प्रयास
By Deshwani | Publish Date: 30/5/2017 6:35:47 PM
प्रेमिका ने की बेवफाई तो जान पर बन आई, प्रेमी ने गोली मारने का किया प्रयास

भागलपुर। देशवाणी न्यूज नेटवर्क

प्रेमिका की अनदेखी बर्दाश्त नहीं हुई तो युवक ने उसकी जान लेने का प्रयास किया। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बहुदेशीय प्रशाल के समीप लॉ की परीक्षा देने के लिए आई एक छात्रा को एक युवक ने गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन मौके पर तैनात पुलिस और कुछ छात्रों ने युवक को अपने कब्जे में लेकर उसकी मंशा पर पानी फेर दिया। युवक विष्णु कुमार बबरगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज का रहने वाला है। उसके पिता नरेंद्र कुमार साहूपाड़ा महागामा में शिक्षक हैं। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर हथियार जब्त कर लिया है। छात्रा महेशा मुंडा कहलगांव की रहने वाली है। इसका नाम निखत परवीन है।
लड़के के मुताबिक वह लड़की को बचपन से ही जानता है। दोनों के बीच पिछले 10 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जनवरी में एक छोटे झगड़े के बाद लड़की, लड़के से पीछा छुड़ाना चाह रही थी। इसके बाद से ही उसने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी। लड़का इस कारण तनाव में आकर आज घर से हथियार लेकर लड़की को मारने के लिए निकला था। वहीं छात्रा के मुताबिक वह लड़के को जानती भी नहीं है। जबकि लड़के के मोबाइल में लड़की के साथ लड़के की कई फोटो है। लड़की ने पुलिस के पूछताछ के दौरान लड़के के साथ की सारी फोटो और मोबाइल नंबर डिलीट कर दिए।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS