बिहार
तिहरे हत्याकांड का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार, बक्सर जेल से हुआ था फरार
By Deshwani | Publish Date: 4/1/2018 8:41:05 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
नगर थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड के आरोपित प्रजीत कुमार सिंह को बेतिया पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। वह बेतिया के एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या के जुर्म में बक्सर जेल में सजा काट रहा था। वह 29 दिसंबर 2016 को बक्सर जेल से फरार हो गया था। आपको बता दें कि पिछले माह प्रजीत ने उसी घर के एक सदस्य प्रकाश ठाकुर से दस लाख की रंगदारी मांगी थी। नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी थी। जिससे पूरा परिवार दहशत में था। गिरफ्तारी के बाद परिवार ने राहत की सांस ली है।
प्रजीत की गिरफ्तारी के लिए बेतिया पुलिस अधीक्षक ने एक टीम का गठन किया था। जिसने गुजरात व मुंबई पुलिस की सहयोग से कल देर रात को करोल रोड, मारोल नाका, अंधेरी से गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि बेतिया सदर एसडीपीओ संजय कुमार झा ने की है।