ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बिहार
कुछ लोग जो खुद को समझ बैठे खुदा, नरकटियागंज में महिला के काटे बाल व किसान के कान, की खम्भे में बांध पिटाई
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 11:48:07 PM
कुछ लोग जो खुद को समझ बैठे खुदा, नरकटियागंज में महिला के काटे बाल व किसान के कान, की खम्भे में बांध पिटाई

प्रतीकात्मक तस्वीर।

बेतिया। कुछ लोगों को इतना गुरुर होता है कि अपने आगे वे किसी को कुछ नहीं समझते। खुद को खुदा तक समझ लेने वाले लाेग भी हैं। जो किसी के साथ कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। शयद उन्हें यह नहीं पता। समय परिवर्तनशील होता है। कभी गाड़ी पे नाव, तो कभी नाव पर भी गाड़ी लद जाती है।

पश्चिमी चम्पारण में नरकटियागंज के शिकारपुर थाना अंतर्गत सेखवनिया गांव में  रविवार को दूसरे गांव के एक किसान का कान काट लिया गया। वहीं सेखवनिया गांव की ही एक महिला मजदूर को उसके घर के किचन से अगवा करके लाया गया अौर उसके बाल काट दिए गये। दोनों को एक खम्भे में बांधकर प्रताड़ना के हद तक इतना सताया गया। घटना शिकारगांज थाने के शेखवनिया गांव की है। पीड़ित महिला शेखवनिया गांव की ही चिंता देवी हैं। जबकि किसान फुलवरिया के रमेश साह हैं। फुलवरिया के रमेश साह आज सेखवनिया स्थित अपने खेत को देखने आए थे। तभी दबंगों ने उन्हें घेर लिया और गांव की चिंता देवी को उसके घर से घसीटते हुए उठा लाए। दोनों को जोखू चौधरी के दरवाजे स्थित एक पोल में बांध कर बुरी तरह मारा-पीटा गया। दोनों के बीच अवैध संबंध का बहाना बनाकर इस कुकृत्य को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना पर शिकारगंज पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को घायल अवस्था में मुक्त कराकर इलाज के लिए भेजा। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि दबंगों से उनकी जमीन पर मुकदमा चल रहा है। रमेश साह उस मुकदमें में गवाह है। इसीलिए दबंगों ने दोनों के साथ ऐसी घटना को सरेआम अंजाम दिया है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS