बेतिया
बेतिया में तेजाब कांड का अभियुक्त धराया
By Deshwani | Publish Date: 9/11/2017 6:39:29 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
तेजाब कांड के अभियुक्त रामनिवास महतो को पुलिस ने पकड़कर जेल भेज दिया|घटना 1 अक्टूबर को बेतिया- मोतिहारी मुख्य मार्ग स्थित नानोसती और जौकटिया के बीच घटित हुई थी। इस बाबत पीड़िता रानी देवी पति सुभाष राम ने थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 372/17 दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश चौहान ने बताया कि आरोपित राम निवास महतो अमवा मन निवासी अपनी ससुराल रतनमाला पंचायत के सहबाजवा गांव में छुपा था। पुलिस से बचने को वह बेरी के खोप में छुपा था। उसे गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया।