बेतिया
पैक्स अध्यक्षों ने फूंका उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी का पुतला
By Deshwani | Publish Date: 5/11/2017 6:46:03 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
मझौलिया प्रखण्ड के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्षों ने रविवार को आम सभा के उपरांत सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का पुतला दहन किया। श्री मोदी द्वारा पैक्स अध्यक्ष पद पर आरक्षण लागू करने के बयान का विरोध किया। कार्यक्रम में भगवती प्रसाद, अनिल कुमार पाण्डेय, हरिश्चन्द्र प्रसाद, रोहित वर्मा, राम इकबाल प्रसाद, महताब आलम, महम्मद इरफान, युगल प्रसाद, महम्मद शमीम, कृष्णमोहन प्रसाद, पिंकी पाण्डेय, पहवारी साह आदि शामिल रहे।