बेतिया
दिनदहाड़े गोली मारकर ठेकेदार की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 18/10/2017 3:52:44 PMबेतिया/बगहा, (हि.स.)। बिहार के पश्चिम चम्पारण जिला के नरकटियागंज नगरपरिषद स्थित वार्ड नंबर 19 में जयमंगलापुर मुख्य मार्ग पर बुधवार दिन के लगभग 11 बजे अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या के आक्रोश में लोगों ने सड़क पर घंटों जाम लगाया। लोगों के अनुसार अपराधी अपाची बाइक पर सवार होकर आये थे। जहां नरकटियागंज के वार्ड संख्या 19 निवासी सन्तोष कुमार दुबे के पुत्र विपिन दुबे को गोली मार कर हत्या कर दी।
मृतक संतोष कुमार दुबे रेलवे में सफाई कर्मी के ठेकेदार के रूप में कार्य कर रहे थे। अपराधी गोली मारकर कर जमंगलापुर की तरफ भाग निकले। हालाँकि गोली लगते ही घायल अवस्था में सन्तोष कुमार दुबे को परिजन अनुमडलीय अस्पताल में इलाज के लिए ले गये, परन्तु डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का कहना है, कि विपिन से किसी से विवाद या दुश्मनी नहीं थी।