बेतिया
बेतिया में काॅलेज जाने को निकली थी छात्रा, हो गया अपहरण
By Deshwani | Publish Date: 8/10/2017 6:43:26 PM बेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बेतिया में एक और नाबालिग छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर रेल डीएसपी रमाकांत उपाध्याय ने पीड़ित लड़की के घर पहुंच मामले की जांच की और रेल थानाध्यक्ष को तीन दिनों के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लड़की को मुक्त करने का निर्देश दिया। अपहरण मामले में अपहृत लड़की की माँ ने रेल थाने में दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसकी लड़की की उम्र 17 वर्ष है, वो एमजेके कालेज में बीए पार्ट 1 की छात्रा है। कालेज जाने के समय उसका अपहरण कर लिया गया। मामले में नगर के जगजीवन नगर के रवि कुमार पासवान, रणजीत पासवान, बबलू पासवान, कृष्णा पासवान समेत एक महिला को भी आरोपी बनाया गया है। जानकारी के अनुसार 8709245065 और 8228812491 नंबर का उपयोग अपहरण की साजिश में किया गया है। रेल थानाध्यक्ष रामविलास राम ने बताया कि पीड़ित लड़की की माँ की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।