बेतिया
बेतिया में स्कार्पियो की ठोकर से रिटायर्ड चििकत्साकर्मी की मौत
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 7:23:32 PMबेतिया। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बेतिया- मोतिहारी मुख्य मार्ग NH28 B पर बखरिया चौक के समीप शुक्रवार को वाहन की ठोकर से सेवानिवृत्त चिकित्सा कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बनकट पासवान उम्र 62 वर्ष बताए जाते हैं। वे सेवािनवृत्त चिकित्साकर्मी थे। बताया जाता है कि वे दाढ़ी बनवाकर साईकल से अपने घर लौट रहे थे। आज उनके सबसे छोटे पुत्र विजय पासवान की पुजाई महोदिपुर हरिश्चंद्र पासवान के घर जानी थी। इस बीच स्कार्पियो की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओपी चौहान दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, तबतक ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया था। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया व शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बेतिया भेज दिया। इधर घटना के बाद घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। परिजनों की चीख पुकार से वातावरण गमगीन हो गया। मृतक की पत्नी बचनी देवी विलाप करते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी। बताते चलें कि वे कोलकाता के एक अस्पताल में काम करता था तथा हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे। मृतक को तीन पुत्र वीरेश्वर पासवान, संजय पासवान तथा विजय पासवान है। सबसे छोटे पुत्र विजय पासवान औरंगाबाद में बिहार पुलिस की नौकरी करता है, जिसकी आज पुजाई जाने वाली थी।