बिहार
बगहा में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो, चार की मौत
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 4:45:28 PMबगहा। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
पश्चिम चम्पारण जिले के बगहा में तेज रफ्तार बोलेरो कार सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार कार में सवार सभी लोग बगहा से वाल्मीकिनगर जा रहे थे। इसी दौरान हरदिया के पास बोलेरो पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार पिचक गई। कार में फंसे लोगों के शव निकालने के लिए जेसीबी की मदद ली गई। आसपास के लोगों ने घायलों को बगहा सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। समाचार प्रेषण तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी।