ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
बेगूसराय
वरिष्ठ पत्रकार किंजल्क का लम्बी बीमारी के बाद निधन
By Deshwani | Publish Date: 15/1/2018 8:41:50 PM

 बेगूसराय, (हि.स.)| बेगूसराय जिले के वरिष्ठ पत्रकार और बरौनी क्षेत्र में कवि जी के रूप में चर्चित रहे नवल किशोर किंजल्क का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया | इन्हें दो दिन पूर्व अस्वस्थता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था | 75 वर्षीय किंजल्क का अंतिम संस्कार आज ही सिमरिया गंगा तट पर कर दिया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र मुकेश कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी | इनके अंतिम संस्कार में जिलेभर के पत्रकार और जनप्रतिनिधि शामिल हुए |

 
बरौनी से हिंदुस्तान अखबार के संवाददाता के रूप में कई वर्षों तक काम करते रहे | बाद में उन्हें बेगूसराय जिला ब्यूरो में पदस्थापित किया गया | वर्ष 2002 में लकवा मारने के कारण किंजल्क पत्रकारिता से धीरे-धीरे पीछे छूटते गए |15 वर्षों तक लगातार अपनी बीमारी से संघर्ष करते हुए सोमवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS