बिहार
बेगूसराय में ट्रक से कुचलकर युवक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 23/2/2017 12:30:20 PMबेगूसराय, (हि.स.)। बिहार में बेगूसराय जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खगड़िया-बेगूसराय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर गुरुवार एक युवक की ट्रक से कुचल कर मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुरहा मैदान में व्यायाम करने के बाद घर लौटने के क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ललित कुमार (24) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक और सहचालक फरार हो गये। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।