ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
नीतीश सरकार विकास और अपराध नियंत्रण में विफल: सीआर पाटिल
By Deshwani | Publish Date: 1/6/2017 4:57:06 PM
नीतीश सरकार विकास और अपराध नियंत्रण में विफल: सीआर पाटिल

मुंगेर, (हि.स.)। भाजपा सांसद सीआर पाटिल ने गुरुवार को मुंगेर में कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की सरकार विकास और अपराध-नियंत्रण मोर्चा पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। राज्य में शिक्षा का बंटाधार हो चुका है। पाटिल यहां पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के आदेश से हुई जांच के बाद हजारों की संख्या में फर्जी शिक्षक बहाली प्रकरण ने बिहार में लड़खड़ाई शिक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। बिहार में नदियों के रहते हुए भी किसानों को पटवन की सुविधा आज तक नहीं मिल सकी है।
पाटिल ने कहा कि मुंगेर जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वह जिले के गांव-गांव का भ्रमण करें और ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों से अवगत करायें। भाजपा कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिया गया है कि केन्द्र प्रायोजित कल्याणकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन में आने वाली अड़चनों को दूर करने में भी कार्यकर्ता अहम भूमिका निभाएं। मौके पर भाजपा के प्रदेश नेता प्रो. अजफर शमशी और पिंकी कुशवाहा मौजूद थीं।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS