बिहार
लूट का विरोध करने पर पंप मालिक की गोलीमार हत्या
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2017 6:26:51 PMबेगूसराय। देशवाणी न्यूज नेटवर्क
बेगूसराय में एक पेट्रोल पंप मालिक की शनिवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके आधार पर पुलिस हत्यारे को तलाश रही है। मई महीने अब तक बेगूसराय में 20 लोगों की हत्या हो चुकी है। शनिवार की रात बेगूसराय में अपराधियों ने पेट्रोल पंप के मालिक लक्ष्मीकांत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की रात श्री सिंह अपने केबिन में दिन भर हुए सेल का हिसाब किताब कर रहे थे। इसी समय हथियारबंद अपराधी केबिन में प्रवेश कर गए। वे पंप मालिक की कनपटी पर पिस्टल सटाकर कैश काउंटर में रखा पैसा लूटना चाह रहे थे। लेकिन श्री सिंह ने जब इसका विरोध किया तो हथियारबंद अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।