बिहार
लगातार बढ़ती गर्मी ने बढ़ी लोगों की परेशानी
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2017 2:42:22 PMपटना। बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में लू और गर्मी का कहर एक सप्ताह तक बने रहने की संभावना है। गर्मी ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है।
गुरुवार सुबह से ही पटना सहित प्रदेश के अन्य जिलों में कड़ी धूप और लू का कहर जारी है। राजधानी पटना में बुधवार को अधिकतम पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप के साथ चलने वाली गरम हवा पैदल व बाइक से चलने वाले लोगों को परेशान करती रही।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अभी तापमान में गिरावट नहीं होगी और पूरा बिहार हीट वेव की चपेट में रहेगा जिसका असर एक सप्ताह तक रहेगा।