ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
हॉकी : बीरेंद्र लाकरा ने पूरे किये 150 अंतरराष्ट्रीय मैच
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 4:58:15 PM
हॉकी : बीरेंद्र लाकरा ने पूरे किये 150 अंतरराष्ट्रीय मैच

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय पुरूष हॉकी टीम के डिफेंडर बीरेंद्र लाकरा ने अपने कैरियर के 150 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए हैं। लाकरा ने यह उपलब्धि चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते ही हासिल कर ली। भारतीय टीम यह मैच 3-1 से जीतकर प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गई है,जहां उनका सामना बेल्जियम से होगा। 

लाकरा काफी लम्बे समय से भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपने अंतरराष्ट्रीय कैरियर की शुरूआत की थी। वह वर्ष 2014 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने 2015 में रायपुर में विश्व लीग फाइनल में भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उन्होंने वर्ष 2012 के सुल्तान अजलान शाह कप और 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और अजलान शाह कप में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा लाकरा को 2007 में सिंगापुर दौरे के लिए जूनियर टीम में शामिल किया गया था, वह वर्ष 2012 में लंदन ओलंपिक खेलों के लिएई भारतीय टीम का हिस्सा थे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS