ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया
By Deshwani | Publish Date: 20/1/2018 3:57:27 PM
भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-1 से हराया

नई दिल्ली, (हि.स.) । चार देशों के आमंत्रण टूर्नामेंट में भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने शनिवार को मेजबान न्यूजीलैंड को 3-1 से शिकस्त दी। भारतीय टीम को पिछले मैच में बेल्जियम के हाथों 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

 

भारतीय टीम के लिए हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और मनदीप सिंह ने 1-1 गोल किया। वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से केन रसेल ने एकमात्र गोल किया। 

 

भारतीय टीम ने इस मैच में आक्रामक शुरूआत की। मैच के दूसरे मिनट में ही भारत को पेनल्टीकार्नर मिला और इसे गोल में बदलकर हरमनप्रीत ने भारत को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के 21वें मिनट में दिलप्रीत ने शानदार मैदानी गोल कर भारतीय टीम की बढ़त 2-0 कर दी। हॉफ टाइम की समाप्ति पर भारतीय टीम 2-0 से आगे रही।

 

दूसरे हॉफ के 12वें और मैच के 42वें मिनट में न्यूजीलैंड को पेनल्टीकार्नर मिला,जिसे गोल में बदलकर केन रसेल ने न्यूजीलैंड को पहली सफलता दिलाई औऱ स्कोर 2-1 हो गया। इस गोल के 5 मिनट बाद ही 47वें मिनट में मनदीप ने मैदानी गोल कर भारत को 3-1 से जीत दिला दी। भारतीय टीम रविवार को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी। 

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS