ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
प्रो कुश्ती लीग के तीसरे संस्करण से हटी मुंबई महारथी की टीम
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 12:46:55 PM
प्रो कुश्ती लीग के तीसरे संस्करण से हटी मुंबई महारथी की टीम

नई दिल्ली (हि.स.)। मुंबई महारथी की टीम प्रो कुश्ती लीग के तीसरे संस्करण से हट गई है। मुम्बई की टीम ने आयोजकों पर ‘धोखाधड़ी’ का आरोप लगाया है।

दरअसल हुआ यह कि वीर मराठा और मुम्बई महारथी के बीच मैच में मुम्बई ने टॉस जीता,जिसके बाद कप्तान साक्षी मलिक ने पुरुष 74 किग्रा वर्ग ब्लॉक करने का विकल्प चुना था लेकिन आयोजकों ने ऐसा करने की स्वीकृति नहीं दी जो नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

इसके बाद मुम्बई महारथी के मालिकों ने कुश्ती लीग के तीसरे संस्करण से हटने का फैसला किया। इस मैच में वीर मराठा ने मुंबई महारथी को 4-3 से हराकर लीग में अपनी पहली जीत दर्ज की।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS