ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
खेल
देश में तीरंदाजी का भविष्य उज्ज्वल, संसाधन बढ़ाए सरकार : दीपिका
By Deshwani | Publish Date: 16/12/2017 4:39:09 PM
देश में तीरंदाजी का भविष्य उज्ज्वल, संसाधन बढ़ाए सरकार : दीपिका

कुशीनगर, (हि.स.)। अर्जुन पुरस्कार विजेता तीरंदाज पदमश्री दीपिका कुमारी का मानना है कि देश में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बशर्ते सरकार प्रतिभाओं को उभारने व प्रोत्साहित करने के लिए संसाधन बढ़ाए। दीपिका का कहना है कि वर्तमान समय में खेल को प्रोफेशनल बनाए जाने की जरूरत है। तीरंदाजी पर भी यही बात लागू होती है। 

शनिवार को कुशीनगर के फाजिलनगर में आयोजित शहीद मेजर अमिय त्रिपाठी राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ करने के पूर्व दीपिका ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत में तीरंदाजी का भविष्य उज्ज्वल है। पर इसे और प्रोत्साहित करने की जरूरत है। विशेषकर तीरंदाजी को निचले स्तर पर खेल पाठ्यक्रम में शामिल किया जाना चाहिए। खेलों के प्रति यूथ को जागरूक करने में पैरेंट्स की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। बचपन में ही इसकी नींव पड़ जानी चाहिए, क्योंकि बच्चों पर परिवेश का काफी प्रभाव पड़ता है। पैरेंट्स को अपनी सोच में बदलाव कर बच्चों का सम्मान करना होगा।

एक प्रश्न के उत्तर में दीपिका ने कहा कि विदेशों में बच्चों को कम उम्र से ही प्रशिक्षण दिया जाता है, वहां सुविधाएं भी हैं परन्तु अपने देश में सुविधाओं की कमी है। यदि देश मे सुविधाएं दी जाएं तो यहां भी खेल प्रतिभाएं विश्व स्तर पर नाम रोशन कर सकती हैं। दीपिका का कहना था कि जमशेदपुर में तीरंदाजी का निःशुल्क प्रशिक्षण मिलने के कारण इसमें उनकी रुचि बढ़ी लेकिन सुविधाओं का विकेंद्रीकरण हो जाये तो प्रतिभाओं को काफी सहूलियत होगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS