ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में उतरेंगे सुशील कुमार
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 7:00:49 PM
तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में उतरेंगे सुशील कुमार

नई दिल्ली,  (हि.स.)। ओलंपिक पदक सुशील कुमार तीन साल बाद पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं। सुशील 15 से 17 दिसम्बर तक जोहान्सबर्ग में होने वाले राष्ट्रमंडल कुश्ती चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे।

पिछले महीने नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले सुशील ने ट्विटर पर टूर्नामेंट में भाग लेने की पुष्टि की।

उन्होंने लिखा, " राष्ट्रमंडल चैम्पियनशिप में एक बार फिर से देश का प्रतिनिधित्व करने पर प्रसन्नता होगी, देश के लिए ख्याति अर्जित करने के लिए तैयार हूं। आशीर्वाद और शुभकामनाएं की आवश्यकता है।" जयहिन्द

60 सदस्यीय भारतीय दल शुक्रवार को जोहान्सबर्ग पहुंचा। सुशील के अलावा, भारतीय टीम में ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक और बजरंग पुनिया, गीता फोगट, विनेश फोगट और कई अन्य दिग्गज पहलवान शामिल हैं। भारत ने प्रत्येक वजन श्रेणी में दो पहलवानों को मैदान में उतारा है।

प्रतियोगिता निम्न कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी:-

15 दिसंबर: ग्रीको रोमन शैली, सभी दस वजन श्रेणियां।

16 दिसंबर: महिला कुश्ती, सभी दस वजन श्रेणियां।

17 दिसंबर: फ्री स्टाइल रेस्लिंग, सभी दस वजन श्रेणियां।
 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS