खेल
न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हुए सुनील अम्बरीश
By Deshwani | Publish Date: 12/12/2017 2:06:20 PMबारबाडोस, (हि.स.)। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज सुनील अम्बरीश न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। 24 साल के सुनील को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और आखिरी टेस्ट के आखिरी दिन बाएं हाथ पर चोट लग गई। इस मैच को न्यूजीलैंड ने 240 रनों से जीता।
अम्बरीश अपने पदार्पण टेस्ट में नंबर 6 पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तभी स्पिनर नील वाग्नेर की शॉर्ट गेंद उनके हाथ पर लगी और वह चोटिल हो गए। इसके बाद उन्होंने दो और गेंदों का सामना किया और उसके बाद दर्द के कारण मैदान से बाहर चले गए। बाद में पता चला कि उनका हाथ में फ्रैक्चर हो गया है।
न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 20 दिसम्बर से एकदिवसीय श्रृंखला शुरू हो रही है। इसके बाद जनवरी से तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेली जाएगी।