ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
इंडिया गेट पर हुआ फीफा अंडर-17 विश्व कप का प्रदर्शन, लाखों लोग बने गवाह
By Deshwani | Publish Date: 21/8/2017 2:59:45 PM
इंडिया गेट पर हुआ फीफा अंडर-17 विश्व कप का प्रदर्शन, लाखों लोग बने गवाह

नई दिल्ली, (हि.स.)। फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 ट्राफी के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में प्रदर्शन के बाद रविवार को ट्राफी का प्रदर्शन इंडिया गेट पर किया गया। इस अवसर पर लोगों में ट्राफी के साथ सेल्फी खिंचने की होड़ लगी रही खासकर युवाओं की। इसके साथ ही छह स्थलों के दौरे के पहले चरण का आज समापन हो गया। राजधानी में पहले चरण के दौरान 2 लाख 50 हजार लोगों ने ट्राफी को नजदीक से देखा और सेल्फी खिंचायी। 

इस अवसर पर स्थानीय आयोजन समिति के टूर्नामेंट डायरेक्टर जेवियर सेप्पी ने कहा कि ट्रॉफी अनुभव की यह शानदार शुरुआत है हमारे पास दिल्ली में दो लाख से ज्यादा लोग हैं जिन्होंने फीफा अंडर -17 विश्व कप देखने का अवसर प्राप्त किया है। यह एक विशाल संख्या है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

उन्होंने कहा कि इंडिया गेट एक ऐतिहासिक धरोहर है, जो भारत के नायकों का सम्मान करती है। यहां ट्रॉफी देखने के लिए लोगों में बहुत उत्साहित है। 

ट्राफी का अगला पड़ाव गुवाहाटी हैं, जहां 26 और 27 अगस्त को इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम और जज फील्ड में ट्राफी का सार्वजनिक प्रदर्शन किया जायेगा। 

 

गौरतलब है कि इससे पहले फीफा अंडर -17 विश्व कप की ट्रॉफी शनिवार को मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम में रखी गई थी। जिसमें मिशन इलेवन मिलियन त्यौहार में भाग लेने वाले 7000 से अधिक बच्चों ने ट्राफी को नजदीक से देखा। मिशन इलेवन मिलियन त्यौहार के भागीदार सेंट मार्क स्कूल के नवदीप सिंह फीफा अंडर-17 विश्व कप के साथ फोटो खिंचाने वाले पहले भारतीय बने। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS