ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
भारत क्लीन स्वीप की ओर, दूसरी पारी में श्रीलंका की खराब शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 6:14:45 PM
भारत क्लीन स्वीप की ओर, दूसरी पारी में श्रीलंका की खराब शुरुआत

 पल्लेकल, (हि.स.)। कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारतीय टीम मेजबान श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप की तरफ बढ़ रही है। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर फालोऑन खेल रही श्रीलंका की टीम ने अपनी दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिये हैं। श्रीलंका की तरफ से एकमात्र विकेट उपुल थरंगा का गिरा। थरंगा को 15 के कुल स्कोर पर उमेश यादव ने बोल्ड किया। थरंगा ने 7 रन बनाये। 

 

इससे पहले चाय से पहले भारतीय टीम की पहली पारी के 487 रनों के जवाब में मेजबान श्रीलंका की पहली पारी 135 रनों पर सिमट गई। इस तरह भारत को पहली पारी के आधार पर 352 रनों की बढ़त मिल चुकी है। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने श्रीलंका को फालोऑन दिया है। 

 

लंच के तुरंत बाद बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंकाई बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के आगे असहाय नजर आये। केवल कप्तान दिनेश चांदीमल (48) और निरोशन डिकवेला (29) ही कुछ संभलकर खेल पाये। श्रीलंकाई टीम के पांच बल्लेबाज दो दहाई का अंक भी नहीं पार कर पाये। चांदीमल और डिकवेला के अलावा कुशल मेंडिस ने 18 व पुष्पकुमारा और संदकन ने 10-10 रन बनाये। 

 

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने 4, मोहम्मद शमी और आर.अश्विन ने 2-2 व हार्दिक पांड्या ने 1 विकेट लिया। श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल मेंडिस रन आउट हुए। 

 

इससे पहले लंच के तुरंत बाद भारतीय पारी 487 रनों पर समाप्त हो गई। लंच के बाद हार्दिक पांड्या 108 रन बनाकर पर लक्ष्मण संदकन के पांचवें शिकार बने। संदकन ने परेरा के हाथों कैच कराकर उन्हें पवेलियन भेजा। 

 

भारतीय टीम ने आज सुबह 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन से आगे खेलना शुरू किया। आज सबसे पहले ऋद्धिमान शाहा आउट हुए। साहा अपने कल के व्यक्तिगत स्कोर में मात्र 3 रन जोड़कर 339 के कुल स्कोर पर 16 रन बनाकर फर्नांडो की गेंद पर परेरा को कैच देकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद पांड्या ने कुलदीप यादव के साथ मिलकर स्कोर को 400 के पार पहुंचाया। 401 के कुल स्कोर पर कुलदीप 26 रन बनाकर संदकन के शिकार बनाये। कुलदीप और पांड्या के बीच 62 रनों की साझेदारी हुई। मो. शमी 9वें विकेट के रूप में आउट हुए। 421 के कुल स्कोर पर वह 8 रन बनाकर संदकन की गेंद पर आउट हुए। 

 

श्रीलंका की तरफ से मलिन्डा पुष्पककुमारा ने 3, लक्ष्मण संदकन ने 5 और विश्वा फर्नांडो ने 2 विकेट लिया। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS