खेल
महिला स्कीट स्पर्धा में माहेश्वरी चौहान ने जीता कांस्य
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 1:39:13 PMनई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय महिला दिग्गज निशानेबाज माहेश्वरी चौहान ने कजाखस्तान के अस्ताना में जारी एशियाई शॉटगन चैम्पियनशिप की महिला स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। 21 वर्षीय माहेश्वरी का यह पहला अंतरराष्ट्रीय पदक है। शुक्रवार को माहेश्वरी 6875 के अंक के साथ क्वालिफिकेशन राउंड में शीर्ष पर पहुंचकर नॉकआउट में जगह बनायी थी।
इसके बाद टीम स्पर्धा में रश्मी राठौर और सानिया शेख के साथ मिलकर रजत पदक भी भारत की झोली में डाला। तीनों ने 190 का स्कोर किया। वहीं, चीन की टीम ने 195 का स्कोर करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया। मेजबान कजाकिस्तान ने 185 का कुल स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
क्वालीफिकेशन में महेश्वरी ने 22 निशानेबाजों के साथ खेलते हुए 75 में से 68 का स्कोर किया। फाइनल में पहुंचने वाली छह निशानेबाजों में वह सबसे आगे रहीं थी। रश्मी 64 के स्कोर के साथ क्वालिफिकेशन में छठे स्थान पर रही थीं।
इस प्रतियोगिता में भारत के नाम अब दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल छह पदक हैं।