ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
खेल
उलानबाटर कप: अंकुश ने स्वर्ण और देवेंद्रो ने जीता रजत
By Deshwani | Publish Date: 26/6/2017 4:58:25 PM
उलानबाटर कप: अंकुश ने स्वर्ण और देवेंद्रो ने जीता रजत

 नई दिल्ली, (हि.स.)। भारतीय मुक्केबाज अंकुश दहिया ने उलानबाटर कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट के 60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं राष्ट्रमंडल खेलों के रजत विजेता एल देवेंद्रो सिंह को (52 किग्रा) रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 

अंकुश ने खिताबी भिड़ंत में कोरिया के मैन चोए चोल को शिकस्त देकर सीनियर स्तर पर यह पहला अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक हासिल किया। देवेंद्रो को इंडोनेशिया के एल्डम्स सुगुरो ने 3-2 से हराया। वहीं भारत के तीन अन्य मुक्केबाजों के श्याम कुमार को 49 किग्रा, मोहम्मद हुसामुद्दीन को 55 किग्रा और प्रियंका चौधरी को 60 किग्रा के सेमीफाइनल में हारने के कारण कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत को टूर्नामेंट में एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक मिले।
इससे पहले, देवेंद्रो ने मेजबान मंगोलिया के गंडुलम मुनगुन एर्डेन को एकमत फैसले से और अंकुश ने रूस के राडना सिबिकोव को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया था।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS