खेल
हॉकी खिलाड़ी सतबीर सिंह ने पूरे किये 50 अंतरराष्ट्रीय मैच
By Deshwani | Publish Date: 24/6/2017 7:26:43 PM लंदन, (हि.स.)। भारतीय हॉकी खिलाड़ी सतबीर सिंह ने अपने 50 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिया हैं। पंजाब में जन्मे भारतीय मिड फील्डर सतबीर ने लंदन में चल रहे हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल में शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरते ही यह उपलब्धि हासिल की।
गौरतलब है कि हॉकी विश्व लीग सेमीफाइनल के पांचवें से आठवें स्थान के क्लासिफिकेन मैच में भारत ने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 6-1 से करारी शिकस्त दी। भारतीय टीम अब पांचवें-छठें स्थान के लिए कनाडा से भिड़ेगी। इस मैच में भारत के लिए रमनदीप सिंह (8वें, 28वें मिनट) व मनदीप सिंह (27वें,59वेंमिनट) ने दो-दो, तलविन्दर सिंह (25वें मिनट), और हरमनप्रीत सिंह (36वें मिनट) ने एक-एक गोल किया, जबकि पाकिस्तान की तरफ से एकमात्र गोल एजाज अहमद (41वें मिनट) ने किया।