ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
''हरियाणा, यूपी और दिल्ली मिलकर मिटाएंगे यमुना का प्रदूषण'': मनोहर लाल खट्टर
By Deshwani | Publish Date: 25/2/2018 12:11:24 PM
''हरियाणा, यूपी और दिल्ली मिलकर मिटाएंगे यमुना का प्रदूषण'': मनोहर लाल खट्टर

मथुरा। बरसाना की लठमार होली के मुख्य अतिथि बन मथुरा आए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली से आगे यमुना एक प्रदूषित जलधारा मात्र रह गई है। यमुना को अविरल-निर्मल बनाने के लिए अब तीनों राज्य मिलकर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘कृष्ण का जन्म भले ही ब्रजभूमि में हुआ लेकिन उन्होंने दुनिया को जीवन जीने का गीता का संदेश हरियाणा की भूमि कुरुक्षेत्र में ही दिया। युद्धभूमि को धर्मभूमि में बदल देने का चमत्कार उन्होंने वहीं किया। इसलिए हमारे बीच का संबंध बहुत दृढ़ है।’’ 

 
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘दोनों राज्यों में बहुत से साझे मुद्दे भी हैं। एक मुद्दा किसानों के लिए सिंचाई के पानी का इंतजाम करने का भी है। यमुना से निकल रही जलधारा आगे जाकर केवल प्रदूषित जल का प्रवाह मात्र है।’’ खट्टर ने कहा, ‘‘यहां तक आते-आते यमुना का जल समाप्त हो जाता है। केवल दिल्ली का प्रदूषित जल ही वृन्दावन से आगे तक जाता है। इसलिए इस स्थिति में बदलाव लाने के लिए तीनों राज्य मिलकर यमुना प्रदूषण समाप्त करने का प्रयास करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए केंद्र सरकार से बात हुई है। जल्द ही इस दिशा में कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। जिससे यमुना में हथिनी कुण्ड से यहां तक अविरल-निर्मल प्रवाह मिल सके।’’ 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS