ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
राज्य
हरियाणा करेगा ''एक देश एक चुनाव'' की हिमायत'', मनोहर सरकार पूरी तरह तैयार
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2018 4:55:37 PM
हरियाणा करेगा ''एक देश एक चुनाव'' की हिमायत'', मनोहर सरकार पूरी तरह तैयार

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की समूचे देश में एकसाथ चुनाव कराने की रणनीति में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभा सकता है। हरियाणा पहला ऐसा राज्य है, जिसने सभी राज्यों में एक साथ चुनाव के प्रस्ताव का खुलकर समर्थन किया है। अब 28 फरवरी को नई दिल्ली स्थित भाजपा के नए पार्टी मुख्यालय में एक देश-एक चुनाव एजेंडे पर होने वाली अहम बैठक में प्रदेश के मुख्मयंत्री मनोहर लाल खट्टर फिर से एक साथ चुनाव की पेशकश कर सकते हैं।

 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने 28 फरवरी को उन राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया है, जहां भाजपा की सरकारें हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक एक देश-एक चुनाव पर मंथन होगा। होली के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों की भी बैठक बुलाई जाएगी। पार्टी देश में सभी राज्यों और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराए जाने का माहौल तैयार कर रही है। इस कड़ी में मोदी और शाह की यह बैठक काफी अहम हो गई है।
हरियाणा की मनोहर सरकार का कार्यकाल अक्टूबर 2019 में पूरा होगा। इससे पहले अप्रैल 2019 में ही लोकसभा चुनाव होने हैं। देश में फिलहाल मध्यप्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ और राजस्थान समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव इसी साल के अंत में प्रस्तावित हैं। ऐसे में बैठक के दौरान यदि एक साथ चुनाव कराने की सहमति बनती है तो हरियाणा के चुनाव भी एक साल पहले हो सकते हैं। इसके लिए न केवल भाजपा बल्कि हरियाणा के दूसरे राजनीतिक दल भी तैयार हैं।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के एक देश एक चुनाव के नारे से काफी हद तक सहमत हैं। उन्होंने सार्वजनिक तौर पर कहा कि हरियाणा इस प्रस्ताव का समर्थन करेगा। इसलिए स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल दिल्ली बैठक में मोदी व शाह के एक साथ चुनाव के प्रस्ताव पर फिर से सहमति दे सकते हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS