ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
महिला को लात मारने पर माकपा पदाधिकारी सहित छह गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 15/2/2018 4:15:13 PM
महिला को लात मारने पर माकपा पदाधिकारी सहित छह गिरफ्तार

 कोझिकोड। एक भूमि विवाद को लेकर चार महीने की एक गर्भवती महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने पर माकपा के एक पदाधिकारी सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना के बाद महिला का गर्भपात कराना पड़ा। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जिले के एक गांव में 28 जनवरी को जोसना सिबी (28) पर हमला करने के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया।

 
 
उन्होंने बताया कि चाहरदीवारी के मामले में उसके पति और पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान वेलामकोड माकपा शाखा के सचिव थंबी ने सिबी के पेट पर लात मार दी। पुलिस ने बताया कि सीबी का खून बहने लगा और उसे तुरंत कोझिकोड मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसका गर्भपात कराना पड़ा। इस सिलसिले में सिबी द्बारा दो फरवरी को एक मामला दर्ज करवाया गया।
 
जांच के बाद आठ फरवरी को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और अन्य लोगों को आज गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने, दंगा करने, चोट पहुंचाने और गलत तरीके से रोकने के मामले में गिरफ्तार किया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS