राज्य
रेलमंत्री ने किए श्रीनाथजी के दर्शन
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 1:32:37 PMउदयपुर (हि.स.)। रेलमंत्री पीयूष गोयल मंगलवार को सुबह नाथद्वारा पहुंचे। वहां उन्होंने प्रभु श्रीनाथजी की राजभोग की झांकी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर प्रशासन की ओर से उनका परम्परागत रूप से समाधान किया गया। उन्हें उपरणा ओढ़ाया गया और प्रभु का प्रसाद प्रदान किया गया।
इस बीच, क्षेत्रवासियों ने नाथद्वारा में रेलमार्ग को सुचारू करने की मांग की। लोगों ने बताया कि मावली से नाथद्वारा तक ब्रॉडगेज है, इसे मारवाड़ तक ले जाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। नाथद्वारा से मारवाड़ तक मीटरगेज लाइन है। इस सम्बंध में रेलमंत्री को पत्र भी सौंपा गया। रेलमंत्री नाथद्वारा से उदयपुर लौटते हुए एकलिंगजी के दर्शन करेंगे। इसके बाद वे महाराणा प्रताप हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।