ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाटबिहार:10 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी तक रद्द,नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड की ट्रेनें रहेंगी प्रभावितप्रधानमंत्री ने मिजोरम के निवासियों को राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी
राज्य
बीजद कार्यालय में दुष्कर्म के आरोप से प्रदेश की जनता लज्जित: भाजपा
By Deshwani | Publish Date: 16/1/2018 12:40:27 PM
बीजद कार्यालय में दुष्कर्म के आरोप से प्रदेश की जनता लज्जित: भाजपा

भुवनेश्वर (हि.स.)। सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के जाजपुर स्थित कार्यालय में सरकारी योजना का लोभ दिखाकर एक महिला से बीजद कार्यकर्ता द्वारा दुष्कर्म करने संबंधित मामला थाने में दर्ज होने के बाद भाजपा ने सीएम से स्पष्टीकरण देने को कहा है।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष समीर महांति ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस घटना ने ओडिशा को लज्जित किया है। बीजू जनता दल 'मां को सम्मान' का नारा देती आ रही है लेकिन मां के प्रति पार्टी का सम्मान कितना है वह इससे स्पष्ट होता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सरकार को तत्काल कार्रवाई करने के साथ पीड़िता की सुरक्षा के बंदोबस्त करने चाहिए।
भाजपा नेता ने कहा कि कानून अपना काम करेगा बोलने से इस बार काम नहीं चलेगा क्योंकि मुख्य़मंत्री स्वयं गृह विभाग के मंत्री हैं, इसलिए उन्हें इस मामले में स्पष्टीकरण देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना 90 के दशक के अंत में कांग्रेस के शासन की याद दिला रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों से अपील कर रही है कि वह इसके खिलाफ मुखर हों।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS