ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
किसानों को भडक़ाकर सरकार की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस: रावत
By Deshwani | Publish Date: 14/1/2018 3:05:51 PM
किसानों को भडक़ाकर सरकार की छवि धूमिल कर रही कांग्रेस: रावत

भिण्ड (हि.स.)। केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकारें किसानों के हितों में गौरान्वित योजनाएं चलाकर उनको धरातल पर उतारने का प्रयास कर रही हैं। मध्यप्रदेश में पहली बार अगर किसी ने किसानों के हितों में चिंता की है, मुख्यमंत्री किसान पुत्र शिवराज सिंह हैं, जिन्होंने भावांतर योजना को चलाकर एक नई मिसाल कायम करते हुए अपनी स्वच्छ छवि को किसानों के बीच उतारने का प्रयास किया। वहीं, कांग्रेस नेता किसानों को भडक़ाकर आरोप लगा रहे हैं कि भाजपा की सरकार किसान विरोधी है, लेकिन मध्यप्रदेश का किसान ये जानता है कि शिवराज ही हमारे सुख और दुख में आकर हमें गले लगाते हैं।

यह बातें रविवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला इकाई द्वारा आयोजित होटल सौगात एक दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रणवीर सिंह रावत ने कही। इस अवसर पर किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष मुन्नासिंह भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह नरवरिया, मंचासीन थे। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने की।
किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रावत ने कहा कि हम सब कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकारों की किसान हितैषी योजनाओं को जिले के प्रत्येक पोलिंग बूथ पर टोलियां बनाकर पहुंचे और योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए किसानों को आग्रह करें, जिससे कांग्रेस द्वारा किसानों के बीच फैलाई जा रही गलत अफवाहों के प्रचार पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में किसानों को जो ब्याज ऋण दिया जाता था, जिससे किसान परेशान था। शिवराज सरकार ने जीरो प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया। हमें पूरी ताकत के साथ मिशन 2018 में मध्यप्रदेश में चौथी बार और वहीं 2019 में लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकारों को पुन: स्थापित करने की तैयारी अभी से करनी होगी।
किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने संगठनात्मक प्रथम सत्र में किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को अपने विचार व्यक्त करे हुए कहा कि सर्वव्यापी, सर्व स्पर्शी किसान मोर्चा का संगठन हर पोलिंग बूथ पर खड़ा हो, जिससे हमारी ताकत ऊर्जावान बने और किसान संघटित होकर भाजपा के प्रति अपना रूझान देकर आगे बढ़ सके। संगठन हमारा सर्वोपरि है, वही हमारा मूल आधार है। 
क्षेत्रीय सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि जिन्होंने थोड़े से ही समय में किसानों के लिए राष्ट्रीय फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, दीनदयाल ज्योति, न्यू शुल्क गैस कनेक्षन योजना जैसी योजना चलाकर केन्द्र में अपनी स्वच्छ छवि को प्रयास किया है, जो कांग्रेेंस की सरकारें नहीं कर सकीं। 
कार्यशाला में मध्यप्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मुन्ना सिंह भदौरिया ने कहा कि किसान मोर्चा भाजपा का अभिन्न अंग है, जिनकी समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के अन्तयोदय मिशन के साथ काम करती हुई आगे बढ़ रही है, वहीं मप्र सरकार ने भी विभिन्न किसान हितैषी योजनाऐं चलाकर एक अच्छी मुहिम चलाई है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि कार्य के लिए पांच बार कृषि अवार्ड केन्द्र सरकार द्वारा मिल चुका है। यह किसान हितैषी सरकार है।
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा के भिण्ड आगवन के दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया के नेतृत्व में मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा दबोह की पुलिया पर अगवानी करते हुए उन्हें पुष्प् मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जैसे ही उनका काफिला भिण्ड की सीमा में प्रवेश करते ही मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया, जिससे वह गद्गद हो गये। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS