राज्य
विधानसभा में दूसरे दिन भी हंगामा, विपक्षी कर रहे जोरदार नारेबाजी
By Deshwani | Publish Date: 15/12/2017 1:12:03 PMलखनऊ, (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र दूसरे दिन शुक्रवार को भी हंगामे के साथ शुरु हुआ। पहले दिन गुरुवार को तो सदन की पूरी कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गयी थी। इसके चलते पहले दिन की कार्यवाही आज 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी थी।
आज 11 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरु हुई विपक्षी सदस्यों ने हंगामा करना प्रारम्भ कर दिया। नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चैधरी ने बिजली के बढ़े दामों पर चर्चा करने की मांग की। हंगामा के चलते अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही को 12.20 बजे तक के लिए स्थगित कर दी है।
इसके बाद अध्यक्ष जब दोबारा सदन की कार्यवाही शुरु की तो सपा के सदस्य वेल में आकर नारेबाजी करने लगे। समाचार लिखे जाने तक सदन में हंगामा जारी रहा।
नेता सदन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विधानसभा में उपस्थित हैं।