ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
राज्य
क्रिसमस पर्व की आहट,गिरजाघरों में यूनाइटेड कैरोल गीत संगीत का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 10/12/2017 1:16:43 PM
क्रिसमस पर्व की आहट,गिरजाघरों में यूनाइटेड कैरोल गीत संगीत का आयोजन

वाराणसी, (हि.स.)। धर्म नगरी वाराणसी में क्रिसमस पर्व की तैयारियां मसीही बस्तियों के साथ गिरजाघरों चर्चो में जोर शोर से हो रही हैं। रविवार को गिरजाघरों और चर्चो में यूनाइटेड कैरोल गीत संगीत पूरे दिन गुंजायमान रहा। सेंट मेरीज़ महागिरजा में यूनाइटेड कैरोल गीत संगीत कार्यक्रम में मसीही समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी किया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी धर्मप्रांत के अध्यक्ष बिशप यूज़िन जोसफ भी शामिल हुए।


महागिरजा और बिशप हाउस से जुड़ी डा. रौशनी फिलिप्स ने बताया कि यह आयोजन मसीही एकता और सौहार्द के लिए किया गया। इस आयोजन का मसीही समुदाय को महीनों से इंतेज़ार रहता है। क्रिसमस यानि प्रभु यीशु का इस धरती पर एक बालक के रूप में आना, दुनिया के लिए उमंग और उत्साह की बात पहले भी थी और आज भी है। उनकी जयंती दुनिया भर के मसीही उमंग उल्लास के बीच मनाते है। उधर तेलियाबाग चर्च औेर गोदौलिया स्थित गिरजाघर में यूनाइटेड कैरोल गीत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। घरों और मसीही कालोनियों में भी कैरोल गीत संगीत बजता रहा।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS